ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
गढ़वा. मझिआंव थाना क्षेत्र के मझिआंव-करुई मेन रोड पर करमडीह तीन मुहान नहर के पास ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप घायल हो गया. मृतक मझिआंव थाना क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी बीरबल राम का पुत्र राजाराम (19 वर्ष) बताया गया है. वहीं घायल संजय राम का पुत्र अक्षय कुमार राम (18 वर्ष) को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया गया कि दोनों मझिआंव से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान नहर के पास तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया. इसके बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां चिकित्सकों ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल अक्षय कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










