बीडीओ को मिला सरकारी वाहन, सीओ को चालक

Updated at : 25 Feb 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ को मिला सरकारी वाहन, सीओ को चालक

बीडीओ को मिला सरकारी वाहन, सीओ को चालक

विज्ञापन

रमकंडा. गढ़वा जिले के सुदूरवर्ती रमकंडा में पदस्थापित अंचलाधिकारी अनिल रविदास अपने वाहन के लिए चालक और प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार कोंगाड़ी अपने लिये सरकारी वाहन का इंतजार कर रहे थे. गढ़वा उपायुक्त के निर्देश के बाद बीडीओ को सरकारी वाहन आवंटित हो गया है. वहीं इसके पूर्व सीओ के वाहन के लिए चालक की प्रतिनियुक्ति भी हो चुकी है. ऐसे में वाहन और चालक की समस्या से जूझ रहे बीडीओ व सीओ को इससे निजात मिल गयी है. इससे अब क्षेत्र भ्रमण कर विकास योजनाओं का हाल जानने में बीडीओ को परेशानी नहीं होगी. सीओ श्री रविदास को अपने कार्यों के अलावे आपूर्ति विभाग और अन्य मामलों की भी जांच करना है, ऐसे में अपने वाहन के लिए एक चालक की जरूरत थी. उल्लेखनीय है कि प्रभात खबर में पांच जनवरी के अंक में सीओ के पास वाहन, तो चालक नहीं, बीडीओ के पास चालक तो वाहन नहीं शीर्षक से खबर प्रकाशित की गयी थी. इसके बाद विभाग की ओर से अंचलाधिकारी को चालक उपलब्ध कराया गया. वहीं पिछले दिनों बीडीओ को भी सरकारी वाहन मिल गया है. इस कारण वाहन और चालक की हुई थी समस्या दरअसल रमकंडा में पहले सीओ की प्रतिनियुक्ति नही होती थी. यहां पदस्थापित बीडीओ को ही अंचल अधिकारी का भी प्रभार मिलता था. ऐसे में अंचल की गाड़ी का उपयोग बीडीओ करते थे. वहीं प्रखंड कार्यालय की ओर से प्रतिनियुक्त चालक वाहन चलाते थे. लेकिन वर्ष 2024 में सरकार ने रमकंडा में बीडीओ के साथ-साथ अंचल अधिकारी के पद पर भी अलग-अलग प्रतिनियुक्ति की. इस कारण सीओ के पास वाहन उपलब्ध था, लेकिन चालक नहीं. वहीं बीडीओ के पास चालक होने के बावजूद वाहन की समस्या बनी हुई थी. जिसका निदान अब जाकर हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola