हर प्रखंड में स्थापित की जायेगी बाबा साहेब की प्रतिमा: अनंत

हर प्रखंड में स्थापित की जायेगी बाबा साहेब की प्रतिमा: अनंत
केतार. प्रखंड के चेचेरीया गांव में बाबा साहेब आंबेडकर विचार मंच की ओर में भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर भूमि पूजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव शामिल हुए. समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि आने वाले समय में भवनाथपुर विधानसभा के प्रत्येक प्रखंड में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट सत्र में राज्य के सबसे बड़े विश्वविद्यालय का नाम बाबासाहेब के नाम पर रखने की घोषणा की है. झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि बाबासाहेब किसी जाति या धर्म के विरोधी नहीं थे, बल्कि सामाजिक गैरबराबरी के खिलाफ संघर्ष करने वाले महान व्यक्तित्व थे. मौके पर जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान, वरुण बिहारी यादव, कपिल देव राम, मीना देवी, लालेश्वर राम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




