विशुनपुर प्रशासन के विरोध में निकाली तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
विशुनपुर प्रशासन के विरोध में निकाली तिरंगा यात्रा

ग्रामीणों ने भी ब्लॉक प्रमुख के विरोध में शव यात्रा निकाली

विज्ञापन

ग्रामीणों ने भी ब्लॉक प्रमुख के विरोध में शव यात्रा निकाली प्रतिनिधि, विशुनपुरा मुख्यालय स्थित पुराने पंचायत भवन के पास अतिक्रमण का विवाद अब बढ़कर तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया है. मामला इतना गंभीर हो गया कि ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी और स्थानीय ग्रामीण आमने-सामने आ गये. दोनों पक्षों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे का पुतला दहन किया. ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि करीब 1 एकड़ 48 डिसमिल सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी के 10 अप्रैल तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश का हवाला देते हुए प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. प्रमुख समर्थकों ने तिरंगा यात्रा और कैंडल मार्च निकालकर अंचल अधिकारी खगेस कुमार का पुतला दहन किया. इसके जवाब में पुराने पंचायत भवन के आसपास रहने वाले दर्जनों ग्रामीणों ने शव यात्रा निकालकर प्रमुख और उनके प्रतिनिधि चंदन मेहता का पुतला दहन किया. ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से बसे लोग उजाड़े जायेंगे और उनका रोजगार प्रभावित होगा. दोनों पक्षों के विरोध के बीच सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और लोगों के विस्थापन के मुद्दे ने गंभीर रूप ले लिया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola