नशे में दो युवकों के बीच मारपीट, दोनों घायल

Updated:
विज्ञापन
नशे में दो युवकों के बीच मारपीट, दोनों घायल

नशे में दो युवकों के बीच मारपीट, दोनों घायल

विज्ञापन

गढ़वा. शहर के रंका मोड़ पर नशे में धुत दो युवक के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट में दोनों घायल हो गये. मारपीट के कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और कुछ देर के लिए जाम लग गया. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया. पकड़े गये युवकों की पहचान पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पतरिया गांव निवासी करण कुमार ओझा (पिता रंजय ओझा) और बेलवादामर निवासी मुर्तुजा अंसारी (पिता स्वर्गीय फरिजन अंसारी) के रूप में हुई है. करण कुमार ओझा ने बताया कि वे दोनों आंध्र प्रदेश में मजदूरी करते थे और सोमवार को वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे. नशा करने की नीयत से वे दोनों ट्रेन से गढ़वा स्टेशन पर ही उतर गये. करण का आरोप है कि उसने मुर्तुजा को 4500 रूपये दिये थे, जिसे वापस मांगने पर मुर्तुजा मुकर गया और मारपीट शुरू कर दी. वहीं, दूसरी ओर मुर्तुजा अंसारी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी हैं .

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola