क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

विज्ञापन

रंका. रंका अनुमंडल स्थित क्षितिज कंप्यूटर सेंटर में वीर सावरकर जयंती के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत (माय भारत) गढ़वा की ओर से आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विनायक दामोदर सावरकर की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया. इस अवसर पर युवाओं ने वीर सावरकर के राष्ट्रभक्ति, साहस व त्याग को याद किया. माय भारत गढ़वा के स्वयंसेवक मोहित चौधरी ने बताया कि वीर सावरकर की जयंती के अवसर पर युवाओं के बीच वन नेशन वन राशन कार्ड व देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया. मौके पर क्षितिज कंप्यूटर सेंटर के समन्वयक रामानुज कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola