ePaper

वृद्ध की हत्या की, पत्नी, मां व भाभी सहित चार को किया घायल

Updated at : 29 Apr 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
वृद्ध की हत्या की, पत्नी, मां व भाभी सहित चार को किया घायल

वृद्ध की हत्या की, पत्नी, मां व भाभी सहित चार को किया घायल

विज्ञापन

गढ़वा/मेराल. मेराल थाना क्षेत्र के बिकताम गांव में सोमवार की रात एक व्यक्ति की पिटायी करने के बाद गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. इस घटना में आरोपी की मां, पत्नी, भाभी एवं भांजा भी घायल हुए हैं. मृतक का नाम बोदी भुईंया (85 वर्ष) बताया गया है. जबकि घायलों में स्व गुटुर भुइंया की पत्नी कवलपतिया कुंवर, सत्येंद्र भुईंया की पत्नी सुनीता देवी, पच्चू भुईया का पुत्र कमलेश भुइंया एवं आरोपी की पत्नी मनीता देवी शामिल है. सभी को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में आरोपी उपेंद्र भुईंया उर्फ अकलू भुईंया की मां कवलपतिया देवी तथा उसकी पत्नी मनीता देवी ने बताया कि उपेंद्र भुईया रात में गांव में शराब पीने गया था. वहां उसने गांव के कमलेश भुईंया के साथ मारपीट कर दी. इसके बाद अपने घर आने के बाद पत्नी मनीता देवी के साथ मारपीट करने लगा. इस घटना को देखकर जब उसकी मां कवलपतिया कुंवर बीच-बचाव करने गयी. तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया. इसके बाद डर से उसकी पत्नी जान बचाने के लिए रात में ही मुखिया के घर चली गयी. वहां पर मुखिया ने रात में जब उसके घर जाने में असमर्थता जतायी, तो वह डर के मारे वहीं मुखिया के घर पर ही रुक गयी. इस बीच उपेंद्र भुइंया अपनी पत्नी को खोजते हुए अपने पड़ोसी बोदी भुइंया के घर चला गया. वहां उसने बोदी भुईंया से अपनी पत्नी के बारे में पूछताछ की, तो उसने कुछ भी जानकारी होने से मना किया. इसी से आक्रोशित होकर उसने बोदी भुईंया को बुरी तरह पीट दिया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसे बाद अपने छोटे भाई सत्येंद्र भुईंया के घर जाकर उसकी पत्नी सुनीता देवी से अपनी पत्नी के बारे में पूछताछ किया, तो सुनीता देवी ने भी जब उसको अपने घर नहीं होने की बात कही, तो उसके साथ भी मारपीट कर उसके घर में आग लगा दी. इसके बाद वह वहां से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. इधर पुलिस ने उसके घरवालों के फर्द बयान पर उपेंद्र भुईया के विरुद्ध मेराल थाने में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola