राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रखंड अध्यक्ष बने अजीत

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रखंड अध्यक्ष बने अजीत

विज्ञापन

गढ़वा. मझिआंव प्रखंड के अखोरी तहले स्थित गुड्डू गुप्ता की दुकान पर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने की. बैठक में सर्वसम्मति से मझिआंव प्रखंड की नयी कमेटी का गठन किया गया. नयी कमेटी में अजीत कुमार गुप्ता को प्रखंड अध्यक्ष, मथुरा प्रसाद गुप्ता को महामंत्री, कपिल देव गुप्ता को उपाध्यक्ष व राम प्रसाद साव को संरक्षक चुना गया. वहीं युवा प्रकोष्ठ में सरवन कुमार गुप्ता को युवा अध्यक्ष, रंजन कुमार गुप्ता को युवा महामंत्री, सचिन गुप्ता को युवा उपाध्यक्ष तथा प्रमोद गुप्ता को सामाजिक सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गयी. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संत गुप्ता, राजबली गुप्ता, सुनील गुप्ता, रूपेश गुप्ता, उदय गुप्ता, अनूप गुप्ता, डॉ आलोक गुप्ता, आकाश गुप्ता, सुधीर गुप्ता, अजीत गुप्ता, रूपेश गुप्ता, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, युवा अध्यक्ष शंभू गुप्ता आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola