विवाहिता के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल गया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Feb 2025 9:21 PM
विवाहिता के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल गया
कांडी. कांडी थाना क्षेत्र के राजा घटहूंआ गांव में एक 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप गांव के ही 18 वर्षीय युवक अजीत कुमार पर है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने मझिआंव थाना में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि युवती शादीशुदा है. उसका पति विपिन कुमार पिछले कई दिनों से दूसरे प्रदेश में रोजगार के लिए गया है. तब से इसी गांव का युवक अजीत कुमार की निगाह उस पर थी. उन्होंने कहा कि गत मंगलवार की देर शाम जब महिला शौच के लिए घर से बाहर निकली, तो पहले से घात लगाकर बैठा अजीत कुमार ने महिला का हांथ पड़कर उसके ही घर में ले जाकर दुष्कर्म किया. साथ ही उसने अश्लील हरकत करते हुए वीडियो भी बनाया. सोशल मीडिया पर वायरल कर देने का भय दिखाया. पुलिस ने बताया कि पिड़ित महिला द्वारा कांडी थाना में दिए गये आवेदन के आधार पर थाना प्रभारी अविनाश राज ने केस कांड संख्या 14/25 के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. साथ ही महिला को मेडिकल जांच के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की जा रही है. प्रेस वार्ता के दौरान कांडी थाना प्रभारी अविनाश राय, एसआइ विद्यासागर प्रसाद व अनुसंधानकर्ता रौशन कुमार राम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










