गढवा में विक्षिप्त महिला को छोड़ दिया गया अस्पताल के बाहर, चिलचिलाती धूप में तड़पती रही
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Mar 2022 1:23 PM
एक घंटे से अधिक समय तक चिलचिलाती धूप में अस्पताल के बाहर मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला तड़पती रही, लेकिन आने-जानेवाले लोगों एवं अस्पताल के कर्मचारी मरीज को तड़पते देखते रहे.
एक घंटे से अधिक समय तक चिलचिलाती धूप में अस्पताल के बाहर मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला तड़पती रही, लेकिन आने-जानेवाले लोगों एवं अस्पताल के कर्मचारी मरीज को तड़पते देखते रहे. किसी ने उसकी सुधि नहीं ली. घटना शनिवार दोपहर तकरीबन 12:45 बजे की है. बताया जा रहा है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त एक अज्ञात महिला शहर के मुख्य बाजार में सड़क के किनारे तड़प रही थी.
उसको देख कर आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया. पर 108 एंबुलेंस कर्मियों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल के गेट के किनारे नीचे जमीन पर ही चिलचिलाती धूप में उतार दिया व चलते बने.
महिला धूप में घंटों तड़पती रही, लेकिन महिला मरीज को अनुमंडलीय अस्पताल के कोई भी स्वास्थ्य कर्मी उसे अस्पताल के वार्ड कक्ष में इलाज के लिए नहीं ले गया. महिला के नाम और पता की जानकारी नहीं मिल सकी है. मानसिक रूप से बीमार वह महिला बोलने की हालत में नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










