पांच साल का अरमान रख रहा है रोजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2017 9:02 AM (IST)
विज्ञापन

गढवा : शहर के पठान मोहल्ला निवासी पप्पू खान के पुत्र पांच वर्षीय अरमान खान रमजान में रोजा रखकर इबादत कर रहा है. अरमान स्थानीय बीएनटी संत मेरी स्कूल के पहली कक्षा का छात्र है. परिजनों ने बताया कि अरमान काफी मेधावी है तथा रमजान शुरू होते ही उसने भी परिवार के अन्य सदस्यों की […]
विज्ञापन
गढवा : शहर के पठान मोहल्ला निवासी पप्पू खान के पुत्र पांच वर्षीय अरमान खान रमजान में रोजा रखकर इबादत कर रहा है. अरमान स्थानीय बीएनटी संत मेरी स्कूल के पहली कक्षा का छात्र है. परिजनों ने बताया कि अरमान काफी मेधावी है तथा रमजान शुरू होते ही उसने भी परिवार के अन्य सदस्यों की तरह रोजा रखने का जिद करने लगा.
परिवार के लोगों द्वारा काफी समझाने के बावजूद वह टस से मस नहीं हुआ और वह घर के अन्य सदस्यों की तरह रोजा रखकर नियमित इबादत में लीन है. उसके इस साहस पर अब घरवाले भी उसे पूरा सहयोग कर रहे हैं. परिजनों के अनुसार अरमान की उम्र अभी महज पांच साल है, और सोमवार को रोजा के दूसरे दिन भी वह घर के अन्य रोजेदारों की तरह रहकर अपना कार्य कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




