सुलसुलिया के युवक की भोपाल में मौत

नगरऊंटारी. थाना क्षेत्र के सुलसुलिया ग्राम निवासी रामलाल पासवान ने 23 वर्षीय पुत्र गोविंद पासवान की मौत 26 सितंबर की रात भोपाल में इलाज के दौरान हो गयी. गोविंद बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था. जानकारी के अनुसार 26 सितंबर की रात उसके सीना में दर्द होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भरती […]
नगरऊंटारी. थाना क्षेत्र के सुलसुलिया ग्राम निवासी रामलाल पासवान ने 23 वर्षीय पुत्र गोविंद पासवान की मौत 26 सितंबर की रात भोपाल में इलाज के दौरान हो गयी. गोविंद बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था. जानकारी के अनुसार 26 सितंबर की रात उसके सीना में दर्द होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. गोविंद का शव बुधवार की सुबह पैतृक आवास सुलसुलिया पहुंचा. शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल हो गया था.
पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. शव पहुंचते ही गांववालों की भीड़ उमड़ पड़ी. गोविंद की मृत्यु की सूचना मिलने पर पूर्व मुखिया राकेश चौबे, मुकेश चौबे, नवजवान संघर्ष मोरचा के लक्ष्मण राम, बसपा के दिनेशराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




