अवसरों का लाभ उठायें विद्यार्थी: प्रो रवींद्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Sep 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

एसपीडी कॉलेज में रोजगार के अवसर पर सेमिनार सह कार्यशाला गढ़वा : एसपीडी कॉलेज गढ़वा में बुधवार को प्लेसमेंट सेल द्वारा रोजगार के अवसर विषय पर सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन किया गया़ इसमें छात्र-छात्राओं को रोजगार के संबंध में जानकारी दी गयी़ कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय सूरत पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया […]
विज्ञापन
एसपीडी कॉलेज में रोजगार के अवसर पर सेमिनार सह कार्यशाला
गढ़वा : एसपीडी कॉलेज गढ़वा में बुधवार को प्लेसमेंट सेल द्वारा रोजगार के अवसर विषय पर सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन किया गया़ इसमें छात्र-छात्राओं को रोजगार के संबंध में जानकारी दी गयी़ कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय सूरत पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया़ इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो रवींद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि बेहतर भविष्य निर्माण के लिए छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर के लिये अभी से ही मानसिक रूप से तैयार रहना होगा़ छात्र जीवन एक ऐसा समय होता है, जो आनेवाले जीवन के भविष्य को तय करता है़
इस समय में रखी गयी मजबूत नींव पर ही भविष्य तय होता है. प्राचार्य ने कहा कि आज का युग वैश्वीकरण का युग है़ ऐसे में आज रोजगार के कई अवसर बच्चों के सामने हैं.
किंतु उन अवसरों पर खरा उतरने के लिए खुद को उसके अनुकूल बनाना होगा़ उन्होंने बताया कि सिस्को कंपनी द्वारा झारखंड सरकार का एमओयू हुआ है, जिसके तहत झारखंड में रोजगार के कई अवसर आनेवाले हैं. प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो दिवाकर चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान समय में जहां बहुरराष्ट्रीय कंपनियां बाजार में प्रवेश कर रही हैं, वहां पढ़े-लिखे लोगों के लिये रोजगार के काफी अवसर उपलब्ध होने वाले हैं. इस अवसर पर डॉ हिमांशु भूषण जारूहार ने कहा कि रोजगार पाने के लिये अभी से ही योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करनी होगी़ डॉ मृत्युंजय कुमार ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में आज इतिहास विषय का काफी महत्व है़ प्रो संजय केसरी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में खरा उतरने के लिए मनोविज्ञान का भी काफी महत्व है़ समारोह को प्रो अजय सिंह ने भी संबोधित किया़ संचालन प्रो कमलेश सिन्हा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो एसएस मिश्रा ने दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




