विधायक ने किया डैम का निरीक्षण

Published at :29 Sep 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने किया डैम का निरीक्षण

मनिका. विधायक हरिकृष्ण सिंह ने बुधवार को हेसातु गांव स्थित घड़हरी डैम का निरीक्षण लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ किया. उन्होंने डैम के जीर्णोद्धार के लिए प्रक्रिया तेज करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता रामप्रताप सिंह को दिया. डैम का जीर्णोद्धार हो जाने से लगभग बीस हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी. […]

विज्ञापन
मनिका. विधायक हरिकृष्ण सिंह ने बुधवार को हेसातु गांव स्थित घड़हरी डैम का निरीक्षण लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ किया. उन्होंने डैम के जीर्णोद्धार के लिए प्रक्रिया तेज करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता रामप्रताप सिंह को दिया. डैम का जीर्णोद्धार हो जाने से लगभग बीस हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी. मौके पर जेइ कामेश्वर यादव ,रामसुंदर दास, कौशल किशोर प्रसाद, जैनुल आवेदिन, छोटु राजा समेत कई लोग उपस्थित थे.
संदेहास्पद स्थिति में जले युवक ने दम तोड़ा
लातेहार. शहर के बानपुर ग्राम में 16 सितंबर की शाम संदेहास्पद स्थिति में खेत में जला पड़ा सतन पाठक की इलाज के दौरान रिम्स में मंगलवार की रात्रि मौत हो गयी. निधन के पूर्व मृतक ने बारियातू थाना पुलिस को दिये बयान में कहा कि बानपुर की एक विधवा महिला के इशारे पर दो अन्य युवकों ने मकई के खेत में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी. पुलिस ने इस बयान को मृत्यु पूर्व बयान (डाइंग डिक्लेरेशन) मान कर शव का अंत्यपरीक्षण करा कर परिजनों को सौंप दिया. सतन के निधन पर अधिवक्ता निरंजन प्रकाश मल्लान, उपेंद्र कुमार, राम नरेश ठाकुर, पिंटू पाठक, राजा कुमार, उमेश गुप्ता, नीरज नाथ गुप्ता आदि ने शोक प्रकट किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola