झामुमो अपने गिरेबां में झांके : रवींद्रनाथ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Sep 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : झामुमो के विधायक सह छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अमित महतो पहले अपने गिरेबां में झांके़ उसके बाद दूसरे के बारे में बयानबाजी करें. झामुमो पहले अपनी नीति और नियत स्पष्ट करे़ उसके बाद इस तरह की बयानबाजी करें. उक्त बातें अखिल झारखंड छात्र संघ(आजसू) के नीलांबर पीतांबर विवि प्रभारी रवींद्रनाथ ठाकुर ने […]
विज्ञापन
गढ़वा : झामुमो के विधायक सह छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अमित महतो पहले अपने गिरेबां में झांके़ उसके बाद दूसरे के बारे में बयानबाजी करें. झामुमो पहले अपनी नीति और नियत स्पष्ट करे़
उसके बाद इस तरह की बयानबाजी करें. उक्त बातें अखिल झारखंड छात्र संघ(आजसू) के नीलांबर पीतांबर विवि प्रभारी रवींद्रनाथ ठाकुर ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता कर कही़ उल्लेखनीय है कि रविवार को झारखंड छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली के विधायक अमित महतो द्वारा आजसू के खिलाफ की गयी बयानबाजी के विरोध में आजसू छात्र नेता ने पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि झामुमो छात्र मोरचा का गठन करने गढ़वा आये अमित महतो चार दिन पूर्व अभाविप छोड़ कर शामिल हुए बालमुकुंद दुबे को अध्यक्ष बना कर चले गये़ यह उनके संविधान के विरुद्ध है़ आजसू को झामुमो की उपज बतानेवाले अमित महतो पहले अपनी पार्टी के संविधान का अध्ययन कर लें.
आजसू सरकार में रह कर जनता के सवालों पर सरकार को घेरने का काम कर रही है़ वहीं झामुमो जनता के सवालों से अपनी जिम्मेवारी से भाग रही है़ प्रेसवार्ता में नामधारी कॉलेज कमेटी के अध्यक्ष राजन कुमार रवि, एसपीडी कॉलेज के अध्यक्ष भोला शंकर प्रसाद, ब्रजेश पाल एवं जितेंद्र पाल उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




