गढ़वा-सहिजना मार्ग पर आवागमन प्रभावित

Published at :04 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा-सहिजना मार्ग पर आवागमन प्रभावित

गढ़वा-सहिजना मार्ग पर आवागमन प्रभावितकीचड़ से पटी सड़ककल्याणपुर की ओर से गढ़वा नहीं जा पा रहे हैं छोटे वाहनगढ़वा शहर से कट गयी है एक बड़ी आबादी 4जीडबलूपीएच 3- वैकल्पिक मार्ग से भी गढ़वा जाना मुश्किल हुआ प्रतिनिधि4गढ़वा. शहर के चिनिया रोड स्थित दानरो नदी पुल पर डायवर्सन बनाने का काम आज भी पूरा नहीं […]

विज्ञापन

गढ़वा-सहिजना मार्ग पर आवागमन प्रभावितकीचड़ से पटी सड़ककल्याणपुर की ओर से गढ़वा नहीं जा पा रहे हैं छोटे वाहनगढ़वा शहर से कट गयी है एक बड़ी आबादी 4जीडबलूपीएच 3- वैकल्पिक मार्ग से भी गढ़वा जाना मुश्किल हुआ प्रतिनिधि4गढ़वा. शहर के चिनिया रोड स्थित दानरो नदी पुल पर डायवर्सन बनाने का काम आज भी पूरा नहीं हो पाया है़ यद्यपि पथ निर्माण विभाग ने शनिवार से डायवर्सन बनाने के लिए पहल शुरू कर दी है़ इसको लेकर विभाग ने ह्यूम पाइप व सामग्री गिराने का कार्य शुरू किया गया है़ इस बीच लोग सहिजना भाया जाटा-करमडीह मार्ग से होकर शहर जाने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन करमडीह दानरो नदी पुल के पास लंबी दूरी तक काफी गहरा कीचड़ हो जाने के कारण मोटरसाइकिल व टेंपो चालकों को पार होने में समस्या हो गयी है़ रविवार को कई मोटरसाइकिल सवार होकर व टेंपो को उक्त कीचड़ में फंसते तथा गिरते देखा गया़ टेंपो फंसने के बाद काफी देर तक मशक्कत के बाद किसी तरह उसे पार किया गया़ इसके बाद इस मार्ग पर लगभग टेंपो का परिचालन बंद हो गया है़ इससे यात्रियों को गढ़वा शहर आने-जाने में भारी परेशानी हो गयी है़ शनिवार से ही इस मार्ग पर गिने-चुने वाहन ही गुजर पा रहे हैं. इसको लेकर लोगों में प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है़ मौके पर उपस्थित लोगों ने पथ मरम्मत के नाम पर सिर्फ मिट्टी गिरा कर छोड़ देने के प्रशासन के प्रयास की काफी आलोचना की़ उन्होंने कहा कि शहर से एक बड़ी आबादी पिछले तीन सप्ताह से कटी हुई है़ लेकिन इसके बाद भी प्रशासन इस इलाके के लिए आवागमन जल्द शुरू कराने के प्रति गंभीर नहीं है. गौरतलब है कि कल्याणपुर, जाटा, जुटी, ढोटी सहित चिनिया रोड की हजारों की आबादी का प्रतिदिन जिला मुख्यालय में आना-जाना होता है़ वे पिछले 22 दिनों से शहर में आने में परेशानी झेल रहे हैं. सहिजना होते गढ़वा शहर जाने में लोगों को एक तो अधिक दूरी तय करनी पड़ती है़ किराये के वाहनों से जाने में उन्हें इस समय अधिक किराया देना पड़ रहा है़ उसमें भी यह मार्ग भी अवरुद्ध हो जा रहा है़ लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन चाहती, तो इस वैकल्पिक मार्ग को अब तक सुविधाजनक बना सकती थी़ लेकिन सड़क मरम्मत के नाम पर सिर्फ रोड को बिगाड़ने का काम किया गया है़ एक-दो दिन में शुरू हो जायेगा डायवर्सन : जेइ पथ निर्माण विभाग के कनीय अभियंता ओमप्रकाश ने बताया कि चिनिया रोड वाले दानरो नदी पर डायवर्सन बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है़ एक-दो दिन में अस्थायी डायवर्सन बना दिया जायेगा़ उन्होंने बताया कि विभाग ने दो दिन पहले ही नदी में पत्थर बिछाकर आवागमन शुरू कराने का प्रयास किया था़ लेकिन पुन: नदी में पानी बढ़ जाने के कारण यह सफल नहीं हो पाया़ अब विभाग नदी में ह्यूम पाइप बिछा कर अस्थायी रूप से डायवर्सन बना रहा है, जो एक-दो दिन में पूरा हो जायेगा़ बाद में पानी कम होने पर मजबूत डायवर्सन बनाया जायेगा़ नये पुल के विषय में कनीय अभियंता ने बताया कि चिनिया रोड में दानरो नदी पर नये पुल निर्माण के लिये प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है़ शीघ्र ही इसकी निविदा निकलने जा रही है़ निविदा होते ही न्यूनतम समय देकर संवेदक से कार्य पूरा कराया जायेगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola