प्रतिदिन अस्पताल आ रहे हैं 50 मरीज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2016 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

भवनाथपुर : भवनाथपुर व खरौंधी प्रखंड के गांवों में लोग डायरिया से अधिक संख्या में पीड़ित हो रहे हैं. पिछले एक सप्ताह से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है़ खरौंधी तथा भवनाथपुर प्रखंड को मिला कर प्रतिदिन 50 की संख्या में डायरिया से पीड़ित मरीज अस्पताल में […]
विज्ञापन
भवनाथपुर : भवनाथपुर व खरौंधी प्रखंड के गांवों में लोग डायरिया से अधिक संख्या में पीड़ित हो रहे हैं. पिछले एक सप्ताह से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है़ खरौंधी तथा भवनाथपुर प्रखंड को मिला कर प्रतिदिन 50 की संख्या में डायरिया से पीड़ित मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं. इसमें खरौंधे से आनेवाले मरीजों की संख्या ज्यादा है़
विदित हो कि पिछले तीन खरौंधी में डायरिया से दो लोगों की मौत हो गयी थी़ अभी भी उस प्रखंड में डायरिया प्रभावितों की संख्या काफी है़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मात्र 10 बेड का अस्पताल होने के कारण इतने संख्या में आ रहे मरीजों को समुचित इलाज करने में परेशानी हो रही है़ मरीजों को बेड के अभाव में बरामदे पर लेटाया जा रहा है़ गुरुवार को इस अस्पताल में खरौंधी प्रखंड के करीवाडीह गांव से विमला कुमारी, गोल्डी कुमारी, अरविंद कुमार, अशलम अंसारी, बैतरी गांव से गुलवा कुंवर, रानी कुमारी, अंशु कुमार, चंचला कुमारी, कूपा गांव से लक्ष्मण कुमार, बुका गांव से पूजा कुमारी, मकरी से विकास कुमार, सिंघीताली से
संतोष बैठा आदि भरती थे़, जबकि एक दर्जन से अधिक मरीज इलाज करा कर चले गये हैं.
स्थिति नियंत्रण में है : चिकित्सा प्रभारी : प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमृत नरेश खलखो ने कहा कि इन दिनों डायरिया के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है़, बावजूद स्थिति नियंत्रण में है़ प्रभावित गांवों में मेडिकल टीम लगातार भ्रमण कर रही है़ डीडीटी का छिड़काव भी कराया जा रहा है़ उन्होंने लोगों को बासी खाना नहीं खाने तथा पानी को छानकर एवं उबाल कर पीने की सलाह दी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




