रमकंडा में पैसे लेकर बना रहे आधार कार्ड

Published at :01 Sep 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
रमकंडा में पैसे लेकर बना रहे आधार कार्ड

रमकंडा : रमकंडा प्रखंड में आधार कार्ड बनाने के लिये प्रतिदिन हजार रुपये की वसूली की जा रही है़ जबकि सरकार द्वारा प्रज्ञा केंद्र एवं सीएससी केंद्र के माध्यम से लोगों को नि:शुल्क आधार कार्ड बनाने का आदेश जारी किया गया है़ प्रखंड में आधार कार्ड बनाने का कार्य गोरख धंधे का रूप ले चुका […]

विज्ञापन
रमकंडा : रमकंडा प्रखंड में आधार कार्ड बनाने के लिये प्रतिदिन हजार रुपये की वसूली की जा रही है़ जबकि सरकार द्वारा प्रज्ञा केंद्र एवं सीएससी केंद्र के माध्यम से लोगों को नि:शुल्क आधार कार्ड बनाने का आदेश जारी किया गया है़ प्रखंड में आधार कार्ड बनाने का कार्य गोरख धंधे का रूप ले चुका है़ लोगों का आरोप है कि प्रज्ञा केंद्र अथवा सीएससी केंद्र के संचालक प्रति व्यक्ति 100 से 150 रुपये वसूल रहे हैं. आधार कार्ड नि:शुल्क बनाने की जानकारी किसी को न हो, इसके लिये संचालक द्वारा बोर्ड नहीं लगाया गया है़ जबकि केंद्र के बाहर आधार कार्ड नि:शुल्क का बोर्ड लगाना अनिवार्य है़ इस संबंध में हरहे, सबाने, बलिगढ़, रतोही आदि गांवों से आधार कार्ड बनाने पहुंचे ग्रामीण सत्येंद्र राम, शंभू भुईंया, विशुन भुईंया, रामदेव भुईंया, प्रमिला देवी आदि ने बताया कि आधार कार्ड नि:शुल्क बनाये जाने की जानकारी उन्हें नहीं है.
आधार कार्ड नि:शुल्क बनाना है : डीपीओ : जिला परियोजना पदाधिकारी गिरेश्वर प्रसाद सिंह ने इस संबंध में बताया कि आधार कार्ड नि:शुल्क है़ यदि इसके एवज में कोई राशि ली जा रही है तो यह अवैध है़ संचालक के खिलाफ लिखित शिकायत मिलते ही उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा़
नि:शुल्क बन रहा है आधार कार्ड: संचालक : इस संबंध में संचालक हकीक अंसारी ने कहा कि उनके केंद्र में आधार कार्ड नि:शुल्क बनाया जा रहा है़ आधार कार्ड के एवज में पैसे लिये जाने की बात को संचालक ने गलत बताया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola