बीस सूत्री की बैठक में 12 प्रस्ताव पारित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

कांडी : प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक रामलला दुबे की अध्यक्षता में हुई. इसमें 12 प्रस्ताव पारित किये गये़ बैठक में अनुपस्थित एसबीआइ, थाना, पशुपालन, अंचल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, वन विभाग, जलछाजन, उत्पाद विभाग आदि के प्रति रोष व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गयी़ बैठक […]
विज्ञापन
कांडी : प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक रामलला दुबे की अध्यक्षता में हुई. इसमें 12 प्रस्ताव पारित किये गये़ बैठक में अनुपस्थित एसबीआइ, थाना, पशुपालन, अंचल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, वन विभाग, जलछाजन, उत्पाद विभाग आदि के प्रति रोष व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गयी़ बैठक में सतीश पासवान ने खरौंधा मवि में सत्र 2014-15 में खाता खोले जाने के बाद भी किसी मद का पैसा नहीं आने का सवाल उठाया़ उवि खरौंधा में शिक्षक की कमी बताते हुए शिक्षक प्रतिनियुक्ति की मांग की गयी़ योगेंद्र रजक ने कुशहा में राशन वितरण नहीं किये जाने की शिकायत की़ दुलारी देवी ने लोगों को भोजन के अधिकार से वंचित बताते हुए उनका राशन कार्ड बनाने की मांग की़
ललित बैठा ने रानाडीह पंचायत में राशन कार्ड बनाने में पक्षपात करने का आरोप लगाया़ बीस सूत्री रामलला दूबे ने सोन एवं कोयल नदी की बाढ़ से फसलों को हुये नुकसान का मामला उठाते हुए प्रशासन से इस पर त्वरित कार्रवाई की मांग की़ उन्होंने कहा कि अभी तक सर्वे नहीं हुआ है़ उन्होंने सरकार से फसल एवं मकान दोनों की क्षतिपूर्ति के लिये मुआवजे की मांग की़ इस मौके पर बीडीओ गुलाम समदानी, डॉ शिव नारायण महतो, जिप सदस्य हसन राम, लखन चंद्रवंशी, साहिद हुसैन, प्रमुख ज्ञांति देवी, सांसद प्रतिनिधि रामलखन प्रसाद, प्रकाश सोनी, राकेश सिंह, प्रबोध सिंह, विपिन गुप्ता आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




