स्नातक पार्ट वन की प्रायोगिक परीक्षा चार से

गढ़वा : एसएसजेएस नामधारी कॉलेज स्नातक विज्ञान, कला व वाणिज्य पार्ट-वन की प्रायोगिक परीक्षा चार अगस्त से महाविद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से होगी. इसमें वनस्पति विज्ञान सब्सिडयरी व सामान्य की परीक्षा चार अगस्त व ऑनर्स की परीक्षा पांच अगस्त को होगी. इसकी जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो भगवत राम यादव ने […]
गढ़वा : एसएसजेएस नामधारी कॉलेज स्नातक विज्ञान, कला व वाणिज्य पार्ट-वन की प्रायोगिक परीक्षा चार अगस्त से महाविद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से होगी. इसमें वनस्पति विज्ञान सब्सिडयरी व सामान्य की परीक्षा चार अगस्त व ऑनर्स की परीक्षा पांच अगस्त को होगी.
इसकी जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो भगवत राम यादव ने बताया कि मनोविज्ञान विषय में ऑनर्स का पांच और सब्सिडियरी व सामान्य की परीक्षा छह अगस्त को ली जायेगी. वहीं रसायन शास्त्र व सामान्य की परीक्षा छह से नौ अगस्त तक ली जायेगी. इसी तरह जंतु विज्ञान ऑनर्स आठ व सब्सिडियरी व सामान्य की परीक्षा नौ अगस्त को तथा भौतिक शास्त्र ऑनर्स की परीक्षा छह अगस्त को एवं सब्सिडयरी व सामान्य की परीक्षा आठ से नौ अगस्त को ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




