35 प्रोजेक्ट पर काम करेगा लायंस ग्रीन

Published at :02 Aug 2016 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
35 प्रोजेक्ट पर काम करेगा लायंस ग्रीन

लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन की नयी टीम की बैठक गढ़वा : लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन की बैठक नये अध्यक्ष अमित कश्यप की अध्यक्षता में रविवार को वेज गार्डेन में हुई. इसमें नये सत्र की ली गयी कार्य योजना को सफल करने के लिए विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान सदस्यों के बीच प्रोजेक्ट का […]

विज्ञापन
लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन की नयी टीम की बैठक
गढ़वा : लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन की बैठक नये अध्यक्ष अमित कश्यप की अध्यक्षता में रविवार को वेज गार्डेन में हुई. इसमें नये सत्र की ली गयी कार्य योजना को सफल करने के लिए विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान सदस्यों के बीच प्रोजेक्ट का बंटवारा किया गया.
इस अवसर पर जोनल चेयरपर्सन रवि अग्रवाल ने लायंस ग्रीन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमलोगों की संस्था ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम किया है. इस दौरान उन्होंने पिछली उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. बैठक में ब्लड डोनेशन चेयरमैन कृत्यानंद श्रीवास्तव ने कहा कि ब्लड डोनेशन के मामले में लायंस ग्रीन ने सराहनीय कार्य किया है.
इसके कारण लायंस ग्रीन ने अपनी पहचान बाहर तक बनायी है. अध्यक्ष अमित कश्यप ने कहा कि इस वर्ष 35 प्रोजेक्ट लिये गये हैं. उन्होंने सदस्यों से इस प्रोजेक्ट पर सफलतापूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया. इसमें पौधरोपण, नेत्र शिविर, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान अन्य शामिल है. इसके अलावा गढ़वा में सेवा सदन खोलने का प्रस्ताव है.
लायंस डॉ निशांत सिंह ने लायंस ग्रीन के बैनर तले मेडिकल सेवा के लिए 15 गरीबों को हार्निया का मुफ्त ऑपरेशन करने का सुझाव दिया. इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने वर्तमान सत्र में अपनी पूरी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया. बैठक में लायंस नीरज कुमार, रविंद्र जायसवाल, हर्ष अग्रवाल, जयशंकर ब्रेजियर, आनंद कुमार, डॉ पतंजलि केसरी, दिव्य प्रकाश केसरी, उमाकांत पांडेय, प्रकाश शंकर गुप्ता, शिव केसरी, रूपकमल केसरी, राजकुमार सोनी, अमित केसरी, राजन श्रीवास्तव, विनय कश्यप, परमानंद केसरी, विनय कुमार, रवि केसरी अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola