जांच करने गया दल खेत देख कर लौटा

Published at :31 Jul 2016 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
जांच करने गया दल खेत देख कर लौटा

खरौंधी : स्तरोन्नत उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक ने छात्र-छात्राओं से विद्यालय परिसर में मक्का की खेती करा कर उसमें कोड़ाई और निकाई कराने का मामला समाचार प्रकाशित होने के बाद उपायुक्त गढ़वा के निर्देश पर डीएसइ ने बीइइओ कौशल किशोर चौबे को जांच के लिए भेजा. परंतु जांच विद्यालय की छुट्टी के बाद की गयी. […]

विज्ञापन
खरौंधी : स्तरोन्नत उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक ने छात्र-छात्राओं से विद्यालय परिसर में मक्का की खेती करा कर उसमें कोड़ाई और निकाई कराने का मामला समाचार प्रकाशित होने के बाद उपायुक्त गढ़वा के निर्देश पर डीएसइ ने बीइइओ कौशल किशोर चौबे को जांच के लिए भेजा.
परंतु जांच विद्यालय की छुट्टी के बाद की गयी. ग्रामीणों ने बताया कि जांच की खबर सुनते ही शिक्षक घबरा गये और जांच से पहले ही मक्का की खेत मे आंवला शीशम खैर का 20-25 पौधे लगा दिये. बीइइअो की अध्यक्षता में जांच टीम लगभग 12.30 बजे स्कूल पहुंची.
लेकिन प्रधानाध्यापक ग्रामीण और छात्र- छात्राएं अनुपस्थित थे. जांचोपरांत बीइइओ ने बताया कि डीएसइ के आदेश के आलोक में विद्यालय की जांच की जा रही है. विद्यालय परिसर के दक्षिणी क्षेत्र के भाग में मक्का व पौधरोपण किया गया. इसके तहत बच्चों से अंतिम घंटी में छात्र से कोड़ाई व छात्राओं से घास निकाई करायी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola