गढ़वा : बाराती गाड़ी पलटी दूल्हे के पिता की गयी जान

नगरऊंटारी (गढ़वा) : नगरऊंटारी के कुशडंड ग्राम में बीती रात नाै बजे बारात लेकर आ रही गाड़ी पलट गयी. दूल्हे के पिता इशहाक अंसारी (55) की मौत हो गयी. दो लाेग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए गढ़वा ले जाया गया. बताया गया कि मेराल के बीरबोला टोला से इशहाक […]
नगरऊंटारी (गढ़वा) : नगरऊंटारी के कुशडंड ग्राम में बीती रात नाै बजे बारात लेकर आ रही गाड़ी पलट गयी. दूल्हे के पिता इशहाक अंसारी (55) की मौत हो गयी. दो लाेग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए गढ़वा ले जाया गया. बताया गया कि मेराल के बीरबोला टोला से इशहाक अंसारी के घर से बारात नगरऊंटारी के कुशडंड ग्राम में अजीज मियां के घर आयी थी.
सूबेदार मियां घर के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी. स्थानीय लोगों ने घायलों का बाहर निकाला. दूसरे वाहन से इलाज के लिए गढ़वा ले गये. रास्ते में ही लड़के के पिता इशहाक अंसारी की मौत हो गयी. हलांकि बाद में लड़के के कुछ परिजनों की उपस्थिति में मौलाना ने निकाह कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




