लाइसेंस नहीं होने पर दो होटल को कराया बंद

Updated:
विज्ञापन
लाइसेंस नहीं होने पर दो होटल को कराया बंद

लाइसेंस नहीं होने पर दो होटल को कराया बंद

विज्ञापन

गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को मदरसा रोड स्थित दो होटल सह रेस्टोरेंट में औचक जांच की. जांच के दौरान लाइसेंस की अनुपलब्धता, व्यापक गंदगी और संदिग्ध संचालन पाये जाने के कारण मुस्लिम होटल और गरीब नवाज होटल के संचालकों को लाइसेंस लेने और सभी मानक पूरा करने के निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने अगले आदेश तक होटल को बंद कर दिया गया. एसडीएम ने कहा कि यदि वे खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अनुज्ञप्ति और नगर परिषद से अनापत्ति प्रमाण पत्र ले लेते हैं, तो वे अपने होटलों को संचालित कर सकते हैं. जांच अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, नगर परिषद की टीम और पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे. वाटर प्लाटं को भी कराया बंद जांच के दौरान एक अन्य मामला भी सामने आया, जहां इकबाल अहमद अंसारी द्वारा संचालित मिनरल/डिस्टिल्ड वाटर प्लांट बिना आवश्यक अनुमति के संचालित पाया गया. नगर परिषद की टीम ने बताया कि यह प्लांट बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के चल रहा था, जबकि खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कहा कि यहां पेयजल पैकेजिंग भी हो रही थी, जो बिना खाद्य सुरक्षा मानकों और लाइसेंस के पूर्णतः अनधिकृत है. स्थानीय लोगों द्वारा पहले भी एसडीएम को इस प्लांट को लेकर शिकायतें मिल चुकी थीं. इसके अलावा, इस अवैध संचालन से आसपास के क्षेत्र में जलस्तर गिरने और जल संकट उत्पन्न होने की संभावना थी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने मौके पर ही वाटर प्लांट को बंद करवा दिया. संचालक को निर्देश दिया गया कि भविष्य में यदि वे व्यवसाय करना चाहते हैं, तो सभी आवश्यक अनुमतियां और दस्तावेज पूरे कर किसी उपयुक्त अन्य स्थान पर ही प्लांट स्थापित करें. जारी रहेगा अभियान: एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अनाधिकृत और अनियमित रूप से संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola