धनबाद के टंडाबारी में फिर फटी धरती, दहशत में लोग
Dhanbad News: धनबाद के टंडाबारी इलाके में जमीन फटने की घटना सामने आई है. दहशत में लोग घर छोड़कर पेड़ों के नीचे रहने को मजबूर हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रिपोर्ट सुमन सिंह धनबाद कतरास
आपके शहर में
Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र के बीसीसीएल एरिया संख्या तीन के टंडाबारी में एक बार फिर भू-धंसान प्रभावित इलाके में जमीन फटने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है 20 दिन पहले हुई भू-धंसान स्थल से अब लगभग 100 मीटर के दायरे तक जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे आसपास के करीब एक दर्जन घरों को नुकसान पहुंचा है.
इलाके में दहशत
इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. प्रभावित परिवार अपने घरों से सामान निकालकर पेड़ों के नीचे शरण लेने को मजबूर हैं. लोगों का कहना है कि जान का खतरा बना हुआ है, इसलिए वे घरों में रहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं.
पुनर्वास का वादा अधूरा
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बीसीसीएल द्वारा पहले इलाके का सर्वे कर घरों की नंबरिंग की गई थी और पुनर्वास का आश्वासन भी दिया गया था. लेकिन घटना को 20 दिन बीतने के बावजूद अब तक पुनर्वास की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
राहत कार्य बंद होने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि पहले राहत कार्य चलाया जा रहा था, जिसे अब बंद कर दिया गया है. इससे लोगों में भारी नाराजगी है और वे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की मांग कर रहे हैं.
पहले भी हो चुकी है घटना
ज्ञात हो कि 31 मार्च को टंडाबारी में अचानक जोरदार आवाज के साथ भू-धंसान हुई थी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी. उसी बस्ती में फिर से एक बार भू-धसान और दरारें आई हैं, जिसमें एक ही परिवार लोग बाल-बाल बच गए हैं.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में जल्द लागू होगी नई हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
इसे भी पढ़ें: गढ़वा के मिलावटखोरों पर एसडीएम साहेब का सर्जिकल स्ट्राइक, 3 क्विंटल मिठाइयां मिट्टी में दफन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए