महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहता है विपक्ष: कालीचरण

Updated:
विज्ञापन
महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहता है विपक्ष: कालीचरण

महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहता है विपक्ष: कालीचरण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को गिराकर विपक्ष के लोग काफी खुश हैं. लेकिन वे यह भूल रहे हैं कि जनता उनके चाल-चरित्र को अच्छी तरह से जान चुकी है. विपक्ष महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने के विरोधी हैं. यहा बातें चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने बुधवार को गढ़वा के परिसदन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को रक्षा, खेल, राजनीति आदि सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाना चाहती है. ऐसे में इस बिल का पारित होना अत्यंत आवश्यक था, लेकिन विपक्ष इस बिल को गिराकर खुश है. इस बिल से परिसिमन भी जुड़ा हुआ था. इससे एक तरफ जहां लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर 850 हो जाती, वहीं दूसरी ओर झारखंड के विधानसभा की सीटें भी 81 से बढ़कर 125 हो जाती. इसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत भागेदारी मिलती और उनके लिए सीटें रिजर्व हो जाती. गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि महिलाओं को भी राजनीति में प्रतिनिधित्व करने का अधिकार मिले, इसी उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन बिल लोकसभा में लाया गया था. जिसे कांग्रेस, टीएमसी जैसे दलों ने पारित नहीं होने दिया. मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा, लातेहार जिला के प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, विनय कुमार चौबे, मुकेश चौबे, मीरा यादव, गायत्री देवी, डॉ पातंजली केसरी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola