जबरन बंद कराने पर कार्रवाई होगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2016 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

स्थानीय नीति के विरोध में 14 मई को आहूत बंद से निपटने के लिए प्रशासन ने बनायी रणनीति गढ़वा : स्थानीय नीति के विरोध में 14 मई को झामुमो सहित अन्य दलों द्वारा आहूत बंद हिंसक न हो, इससे निबटने के लिए जिला प्रशासन कड़े कदम उठानेवाला है. मुख्य सचिव के निर्देश के पश्चात बुधवार […]
विज्ञापन
स्थानीय नीति के विरोध में 14 मई को आहूत बंद से निपटने के लिए प्रशासन ने बनायी रणनीति
गढ़वा : स्थानीय नीति के विरोध में 14 मई को झामुमो सहित अन्य दलों द्वारा आहूत बंद हिंसक न हो, इससे निबटने के लिए जिला प्रशासन कड़े कदम उठानेवाला है. मुख्य सचिव के निर्देश के पश्चात बुधवार को उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, एसडीपीओ एवं एसडीओ की बैठक हुई. बैठक में 13 एवं 14 मई को गढ़वा जिले में धारा 144 लागू करने का निर्णय लिया गया.
पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि जबरन बंद कराने एवं सड़क जाम करनेवाले लोगों से कड़ाई से निबटा जायेगा. न्यायालय के निर्देश के अनुसार बंद नहीं कराया जा सकता है. उन्होंने कहा कि बंद समर्थक शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे, तो उन्हें समस्या नहीं होगी. लेकिन जिला प्रशासन जबरदस्ती बंद करवाने या तोड़फोड़ की घटना सामने आने पर कार्रवाई करेगी.
उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जायेगा. गढ़वा जिला मुख्यालय में 13 एवं 14 मई को फ्लैग मार्च भी किया जायेगा. बंदी के दिन सभी चौक-चौराहों एवं मुख्य स्थानों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




