भूमि विवाद को लेकर मारपीट, 16 घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा़ : गढ़वा थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव में रविवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें 16 लोग घायल हो गये हैं. सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती किया गया है़ इसमें प्रथम पक्ष के नागेश्वर साव, तुलसी साव, चनेश्वर साव, मदन साव, […]
विज्ञापन
गढ़वा़ : गढ़वा थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव में रविवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें 16 लोग घायल हो गये हैं. सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती किया गया है़
इसमें प्रथम पक्ष के नागेश्वर साव, तुलसी साव, चनेश्वर साव, मदन साव, शिव साव, देव साव व मनबोध साव तथा दूसरे पक्ष के रामलखन साव, शंभु साव, बंशी साव, देवनाथ साव, विरेंद्र साव, रविंद्र साव, मनकाला देवी, फूलपति देवी एवं लीलावती देवी के नाम शामिल हैं. घायलों के मुताबिक दूसरे पक्ष् के लोग एक खेत में झांकी गाड़ रहे थे़, जिसका प्रथम पक्ष के लोगों ने विरोध किया़ इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में बात बढ़ी और मारपीट में बदल गयी़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




