चार को होगा सीएम आवास का घेराव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Mar 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

आंदोलन. आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की बैठक महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा निदेशक के साथ वार्ता विफल होने के बाद सेविका-सहायिकाअों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है. बैठक में अपनी मांगों को लेकर पांच अप्रैल को अनशन पर भी बैठन का निर्णय लिया है. गढ़वा : महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा निदेशक […]
विज्ञापन
आंदोलन. आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की बैठक
महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा निदेशक के साथ वार्ता विफल होने के बाद सेविका-सहायिकाअों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है. बैठक में अपनी मांगों को लेकर पांच अप्रैल को अनशन पर भी बैठन का निर्णय लिया है.
गढ़वा : महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा निदेशक के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद अब आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाएं मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगी. झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वीणा सिन्हा के आवास पर शुक्रवार को कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक में अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर चार अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने व पांच अप्रैल से आवास के समक्ष ही अनशन करने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता रंजीता पांडेय ने की. बैठक में अब तक चले आंदोलनों पर चर्चा की गयी.
इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीणा सिन्हा ने कहा कि वर्ष 1975 से आंगनबाड़ी का संचालन सेविका व सहायिकाएं करती आ रही हैं. अपनी सारी उम्र बच्चों व महिलाओं की सेवा में खपाने के बाद स्वयं का बुढ़ापा काफी कष्टदायक हो जाता है. 40 वर्ष के बाद भी न्यूनतम वेतनमान भी नहीं दिया जा रहा है. सेवानिवृत्ति के पश्चात किसी भी तरह की सुविधाएं सरकार की ओर से नहीं दी जा रही है. वर्ष 2015 में सेविका के मानदेय में 700 रुपये व सहायिका के मानदेय में 350 रुपये की बढ़ोत्तरी करने का आश्वासन दिया गया था.
लेकिन इसके बावजूद अभी तक इसके लागू नहीं किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि चार अप्रैल के आंदोलन में गढ़वा जिले से शत-प्रतिशत सेविका/सहायिकाओं की भागेदारी करायी जायेगी. बैठक का संचालन वृंदा देवी ने किया. इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद प्रसाद सिन्हा, अनीता पांडेय, श्याम दुलारी देवी, रीमा देवी, परमेश्वर राम, प्रमिला देवी, इंदू देवी, संगीता देवी, बसंती कुंवर, मधु देवी, सीमा देवी, उर्मिला देवी, रामचंद्र पासवान आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




