दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Mar 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

रंका. रंका थाना क्षेत्र के चुटिया गांव निवासी एक विवाहित महिला ने उप प्रमुख इंदु देवी के भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इसकी प्राथमिकी रंका थान में दर्ज किये जाने के बाद पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए गढ़वा भेजा गया […]
विज्ञापन
रंका. रंका थाना क्षेत्र के चुटिया गांव निवासी एक विवाहित महिला ने उप प्रमुख इंदु देवी के भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इसकी प्राथमिकी रंका थान में दर्ज किये जाने के बाद पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए गढ़वा भेजा गया है. समाचार के अनुसार होली के दोपहर जब वह महिला अपने घर में थी, तब सत्येंद्र यादव उसे रंग लगाने के बहाने घर में घुसा और अकेला पाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी. इसके पश्चात रंका थाने में मामला दर्ज कराया गया.
रविवार को भी खुलेंगे सरकारी कार्यालय
गढ़वा. वित्तीय वर्ष 2015-16 की समाप्ति को लेकर रविवार की सरकारी छुट्टी रद्द कर दी गयी है. गढ़वा उपायुक्त ने इसको लेकर कर्मियों को निर्देश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि 26 व 27 मार्च को योजना व वित्त विभाग के सभी प्रशाखा व कोषांगों तथा कोषागार कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




