आठ वर्ष बाद रिलायंस पेट्रोल पंप फिर शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Feb 2016 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : शहर के टंडवा स्थित गढ़वा-रंका मार्ग पर स्थित केसरी पेट्रोल पंप का शुभारंभ मंगलवार को किया गया. यह पेट्रोल पंप पिछले आठ वर्ष बाद फिर से चालू हुआ है. मौके पर पेट्रोल पंप के संचालक सुशील केसरी व चंदन कुमार केसरी के अलावा रिलायंस इंडस्ट्री के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसकी […]
विज्ञापन
गढ़वा : शहर के टंडवा स्थित गढ़वा-रंका मार्ग पर स्थित केसरी पेट्रोल पंप का शुभारंभ मंगलवार को किया गया. यह पेट्रोल पंप पिछले आठ वर्ष बाद फिर से चालू हुआ है. मौके पर पेट्रोल पंप के संचालक सुशील केसरी व चंदन कुमार केसरी के अलावा रिलायंस इंडस्ट्री के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसकी शुरुआत ग्राहकों को तेल देकर की गयी.
इस मौके पर सुशील केसरी ने बताया कि इस पंप पर बाजार दर पर पेट्रोल व डीजल उपलब्ध है तथा रिलायंस का लुब्रीकेंट भी यहां उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि इस पंप पर डीजल के खरीद में रिलायंस का फ्लीट कार्ड उपयोग करनेवाले ग्राहकों को कंपनी की तरफ से प्रति लीटर 95 पैसे की छूट दी जायेगी. यह सुविधा अन्य किसी भी पेट्रोल पंप पर नहीं है. इससे ग्राहकों को काफी लाभ मिलेगा. इस मौके पर देवंती देवी, रिलायंस कंपनी के पदाधिकारी अमित कुमार नंदा, विश्वरंजन बेहरा के अलावा ओमप्रकाश केसरी, चेतन केसरी, पलक केसरी, ओमप्रकाश तिवारी, विजय त्रिपाठी सहित कई लोग उपस्थित थे.
वर्ष 2013 में बंद हुआ था पेट्रोल पंप
शहर के टंडवा स्थित केसरी पेट्रोल को रिलायंस कंपनी ने वर्ष 2005 में खोला गया था. लगभग आठ वर्ष तक पंप के सफल संचालन के बाद देश भर के अधिकतर रिलायंस पेट्रोल पंप को तकनीकी कारणों से बंद कर दिया गया था. उसमें यह पंप भी शामिल था. लेकिन इस वर्ष पुन: सरकार के निर्देश पर रिलायंस कंपनी के सभी पेट्रोल पंप खोले जा रहे हैं. इसी कड़ी में इस पेट्रोल पंप की शुरुआत की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




