कार्यों में सुधार लायें, नहीं तो कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Feb 2016 12:32 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई..जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने अस्पताल का निरीक्षण किया, कहा गढ़वा : जिला परिषद अध्यक्ष विकास कुमार व उपाध्यक्ष रेखा चौबे ने सोमवार को गढ़वा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, सर्जिकल वार्ड, भोजन कक्ष, दवा वितरण केंद्र आदि की जानकारी ली. उन्होंने अस्पताल में शौचालय, बेड आदि […]
विज्ञापन
कार्रवाई..जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने अस्पताल का निरीक्षण किया, कहा
गढ़वा : जिला परिषद अध्यक्ष विकास कुमार व उपाध्यक्ष रेखा चौबे ने सोमवार को गढ़वा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, सर्जिकल वार्ड, भोजन कक्ष, दवा वितरण केंद्र आदि की जानकारी ली.
उन्होंने अस्पताल में शौचालय, बेड आदि की स्थिति खराब रहने पर अस्पताल प्रबंधन पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लायें और मरीजों का समुचित ख्याल रखें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई क लिए सरकार को लिखा जायेगा. इस मौके पर उपाध्यक्ष रेखा चौबे ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के गृहक्षेत्र में जब यह अव्यवस्था का आलम है, तो दूसरे क्षेत्रों में व्यवस्था क्या होगी. श्रीमती चौबे ने कहा कि वे इस मामले पर मुख्यमंत्री से मिल कर कार्रवाई कराने की मांग करेंगी.
उन्होंने सिविल सर्जन को चेतावनी दी कि वे तत्काल इसमें सुधार लायें. जिप अध्यक्ष विकास कुमार ने अस्पताल में फैले गंदगी पर नाराजगी व्यक्त की. इस निरीक्षण के दौरान कई मरीजों ने अपनी समस्याएं भी रखीं. इस निरीक्षण से अस्पताल के चिकित्सकों में हड़कंप मच गयी. मौके पर राकेश चौबे, जिप सदस्य साबीर अंसारी, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ जेपी सिंह, समाजसेवी उमेश चंद्रवंशी,उमेश पाल, संजय दुबे आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




