आंगनबाड़ी केंद्र बंद शौचालय में पुआल

Published at :16 Feb 2016 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र बंद शौचालय में पुआल

गढ़वा : उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद ने सोमवार को मेराल प्रखंड में चल रही सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया. उनके निरीक्षण में मेराल पूर्वी व पश्चिमी के दो आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाये गये. इसी तरह नवनिर्मित शौचालय का उपयोग नहीं हो रहा था. बल्कि एक शौचालय में पुआल रखा हुआ पाया गया. श्री […]

विज्ञापन
गढ़वा : उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद ने सोमवार को मेराल प्रखंड में चल रही सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया. उनके निरीक्षण में मेराल पूर्वी व पश्चिमी के दो आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाये गये.
इसी तरह नवनिर्मित शौचालय का उपयोग नहीं हो रहा था. बल्कि एक शौचालय में पुआल रखा हुआ पाया गया. श्री प्रसाद ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई करने की चेतावनी दी. इसके अलावा उन्होंने मेराल के विभिन्न टोलों में शौचालय निर्माण कार्य, चापाकल मरम्मत कार्य व जविप्र के दुकानों का निरीक्षण किया.
जविप्र के डीलर द्वारा दिसंबर माह का राशन अभी बांटने पर नाराजगी जतायी तथा डीलर को फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि वे मेराल के वरीय प्रभारी हैं. इसलिए प्रत्येक सप्ताह मेराल के अलग-अलग गांवों में चल रहे योजनाओं का निरीक्षण किया जायेगा. इसमें अनियमितता बरते जानेवाले पक्षों पर कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola