जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव अब 13 को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2016 1:41 AM (IST)
विज्ञापन

– प्रमुख, उप प्रमुख व उप मुखिया के चुनाव की तिथि भी घोषित गढ़वा : गढ़वा जिला में जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, उप प्रमुख एवं उप मुखिया के चुनाव की तिथि में परिवर्तन कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद परिवर्तन की तिथि जारी कर दी गयी है. तय तिथि […]
विज्ञापन
– प्रमुख, उप प्रमुख व उप मुखिया के चुनाव की तिथि भी घोषित
गढ़वा : गढ़वा जिला में जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, उप प्रमुख एवं उप मुखिया के चुनाव की तिथि में परिवर्तन कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद परिवर्तन की तिथि जारी कर दी गयी है. तय तिथि के अनुसार 13 जनवरी को ही जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव किये जायेंगे. इसी दिन नवनियुक्त जिप सदस्यों का शपथ ग्रहण भी होगा. समाहरणालय सभागार में इसको लेकर व्यवस्था बनायी जायेगी.
तय कार्यक्रम के अनुसार 13 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे सबसे पहले जिप सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा. इसके बाद 11.20 से 11.20 से 11.40 तक अध्यक्ष पद के लिए नामाकंन पत्र दाखिल किये जायेंगे. 11.40 से 11.50 तक इसकी छंटनी की जायेगी. 11.50 से 12.05 बजे तक नामांकन वापस लेने एवं 12.05 से 12.15 तक मान्य अभ्यर्थियों की घोषणा की जायेगी. जरूरत पड़ने पर 12.20 से 12.35 के बीच अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग करायी जायेगी. 12.35 से 12.40 के बीच मतों की गिनती एवं 12.45 में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित अभ्यर्थी की घोषणा कर दी जायेगी.
इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए अपराह्न दो बजे से 2.20 तक नामांकन पत्र दाखिल करने, 2.20 से 2.30 तक नामांकन पत्रों की जांच, 2.30 से 2.45 तक नाम वापसी, 2.45 से 2.55 तक विधि मान्य अभ्यर्थियों की सूची जारी की जायेगी तथा जरूरत पड़ने पर अपराह्न तीन से 3.15 के बीच मतदान करायी जायेगी. मतगणना 3.15 से 3.20 के बीच तथा परिणाम की घोषणा 3.25 में करायी जायेगी. इसके पश्चात दोनों निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र देने के साथ ही पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




