दुबारा भेजा जायेगा प्रस्ताव

Published at :27 Dec 2015 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
दुबारा भेजा जायेगा प्रस्ताव

– हाल 22 मवि को अपग्रेड कर उवि का दर्जा गढ़वा : गढ़वा जिले से 22 मवि को अपग्रेड कर उवि का दरजा देने के भेजे गये प्रस्ताव को वापस लौटा दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से वित्तीय वर्ष 2015-16 में 22 मवि को अपग्रेड कर उवि का दरजा देने के लिए राज्य […]

विज्ञापन

– हाल 22 मवि को अपग्रेड कर उवि का दर्जा

गढ़वा : गढ़वा जिले से 22 मवि को अपग्रेड कर उवि का दरजा देने के भेजे गये प्रस्ताव को वापस लौटा दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से वित्तीय वर्ष 2015-16 में 22 मवि को अपग्रेड कर उवि का दरजा देने के लिए राज्य सरकार को भेजा गया था. लेकिन वहां से प्रस्ताव को वापस भेजने के साथ ही नये तरीके से मवि को अब अपग्रेड करने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये गये हैं. इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से नया प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. नये प्रस्ताव में 63 मवि का चयन किया गया है. इन चयनित मवि के प्रस्ताव को 29 दिसंबर को उपायुक्त के साथ होनेवाली बैठक में रखा जायेगा.

वहां से पारित होने के बाद ही इसे राज्य सरकार को भेजा जायेगा. इस बैठक में स्थानीय विधायक व सांसद को आमंत्रित किया गया है, जो इसका अनुमोदन करने का काम करेंगे. विभाग की ओर से जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, इसमें रंका व गढ़वा प्रखंड से सर्वाधिक नौ-नौ मवि शामिल हैं. बताया गया कि सरकार से निर्देश प्राप्त हुआ है कि प्रत्येक पंचायत में एक-उक उवि तथा प्रत्येक प्रखंड में एक-एक प्लस टू उवि होना चाहिए.

लेकिन इसके ईद गिर्द पांच किमी के अंदर दूसरा उच्च विद्यालय नहीं होना चाहिए. बताया गया कि राज्य सरकार ने 23 दिसंबर तक ही प्रस्ताव मांगा था. लेकिन पंचायत चुनाव में व्यस्तता के कारण इसके चयन के लिए बैठक नहीं हो सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola