रंका : नौ पंचायतों की बागडोर महिलाओं के हाथ में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Dec 2015 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

रंका(गढ़वा) : रंका प्रखंड के 14 पंचायतों में से नौ पंचायत की बागडोर महिला मुखिया के हाथ में होगी. इनमें से एक मुखिया को छोड़ कर आठ महिला मुखिया पुराने मुखिया को हराकर निर्वाचित हुई हैं. रंका प्रखंड में महिलाओं के लिए आठ और पुरुषों को छह सीट आरक्षित था. जिसमें नौ महिला व पांच […]
विज्ञापन
रंका(गढ़वा) : रंका प्रखंड के 14 पंचायतों में से नौ पंचायत की बागडोर महिला मुखिया के हाथ में होगी. इनमें से एक मुखिया को छोड़ कर आठ महिला मुखिया पुराने मुखिया को हराकर निर्वाचित हुई हैं. रंका प्रखंड में महिलाओं के लिए आठ और पुरुषों को छह सीट आरक्षित था. जिसमें नौ महिला व पांच पुरुष निर्वाचित हुये हैं. प्रखंड के दुधवल, चुतरू, सिरोईखूर्द, सोनदाग, रंका कला, कंचनपुर, मानपुर, खपरो एवं कटरा पंचायत की कमान महिला मुखिया के हाथ में होगी. उनके समक्ष पिछले पांच वर्षों की अपेक्षा अधिक विकास करने का दबाव भी उनके ऊपर होगा. इसमें वे कितना कामयाब हो पाती हैं. यह आनेवाला समय ही बता पायेगा.
सोमवार की देर शाम आये दो पंचायतों का परिणाम भी चौंकानेवाला आया. इसमें बहाहारा एवं तमगे कला पंचायत का नाम शामिल है. तमगे कला से जगदीश सिंह ने 862 मत प्राप्त कर बालमुकुंद सिंह को पराजित किया. जबकि बहाहारा पंचायत से शिव भुइयां ने 1072 मत प्राप्त कर रवींद्र पासवान को पराजित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




