पुनर्मतगणना की मांग, रोड जाम

Published at :23 Dec 2015 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
पुनर्मतगणना की मांग, रोड जाम

मेराल उत्तरी की जिप प्रत्याशी चंपा देवी ने अनियमितता का आरोप लगाया गढ़वा : पंचायत चुनाव में मेराल उत्तरी से दूसरे नंबर पर रही चंपा देवी ने मंगलवार काे पुनर्मतगणना की मांग को लेकर एक घंटे तक मझिआंव मोड़ जाम किया. फिर समाहरणालय पहुंच कर उपायुक्त से मुलाकात की. बताया कि गिनती के दाैरान छठे […]

विज्ञापन
मेराल उत्तरी की जिप प्रत्याशी चंपा देवी ने अनियमितता का
आरोप लगाया
गढ़वा : पंचायत चुनाव में मेराल उत्तरी से दूसरे नंबर पर रही चंपा देवी ने मंगलवार काे पुनर्मतगणना की मांग को लेकर एक घंटे तक मझिआंव मोड़ जाम किया. फिर समाहरणालय पहुंच कर उपायुक्त से मुलाकात की.
बताया कि गिनती के दाैरान छठे चक्र तक वह पहले स्थान पर थी. दूसरे स्थान पर कौशल्या देवी थी. अंतिम व सातवें चक्र में अफसाना खातून को पहले स्थान पर कर दिया गया, जबकि वह 53 मतों से जीत रही थी. मतगणना समाप्त होने के तत्काल बाद उसने अधिकारियों से सातवें राउंड की पुनर्मतगणना करने की मांग रखी थी, लेकिन उन्हें भगा दिया गया.
इसके बाद उन्हाेंने निर्वाचन आयोग को भी उन्होंने पत्र लिखा था. फिर भी अधिकारी री-काउंटिंग नहीं करा रहे हैं. चंपा देवी ने आराेप लगाया है कि उसे प्रशासनिक पदाधिकारियों ने मिल कर हराया है. प्रशासन के खिलाफ अब वह न्यायालय का सहारा लेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola