किरण, अनिमा, अनिता मीरा, दुर्गावती जीतीं

Published at :20 Dec 2015 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
किरण, अनिमा, अनिता मीरा, दुर्गावती जीतीं

रंका(गढ़वा) : रंका अनुमंडल में पहला दिन मुखिया व बीडीसी का परिणाम घोषित हुआ. इसमें रंका प्रखंड के सिरोईखुर्द पंचायत के मुखिया प्रत्याशी किरण देवी 1342 वोट लाकर विजयी हुई. कटरा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी अनीमा देवी विजयी हुई. उसे 845 वोट प्राप्त हुए हैं. दूसरे स्थान पर रही अनिता सिंह को 736 मत प्राप्त […]

विज्ञापन
रंका(गढ़वा) : रंका अनुमंडल में पहला दिन मुखिया व बीडीसी का परिणाम घोषित हुआ. इसमें रंका प्रखंड के सिरोईखुर्द पंचायत के मुखिया प्रत्याशी किरण देवी 1342 वोट लाकर विजयी हुई. कटरा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी अनीमा देवी विजयी हुई.
उसे 845 वोट प्राप्त हुए हैं. दूसरे स्थान पर रही अनिता सिंह को 736 मत प्राप्त हुए. सिरोईर्खुद पंचायत से बीडीसी न रामदेव सिंह दक्षिणी भाग से और उत्तरी भाग से रामप्रवेश गुप्ता विजयी हुए. रमकंडा प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत से मुखिया प्रत्याीयी अनिता देवी विजयी हुई. उन्हें 631 मत प्राप्त हुए.
दूसरे स्थान पर रही प्रतिमा गुप्ता को 387 वोट प्राप्त हुए. बिराजपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी विजय प्रसाद कुजूर 934 वोट लाकर विजयी हुए. दूसरे स्थान पर बिगन सिंह रहे. उन्होंने 688 वोट प्राप्त हुए.
चिनिया प्रखंड के डोल पंचायत से मुखिया प्रत्याशी 632 वोट लाकर प्रमिला देवी विजयी रही. दूसरे स्थान पर उर्मिला देवी रही. उन्हें 405 वोट प्राप्त हुए. खुरी पंचायत से मीरा देवी मुखिया पद पर निर्वाचित हुई. भंडरिया प्रखंड के जनेवा पंचायत से मुखिया पद के लिए शंकर सिंह विजयी हुए. वे पूर्व मुखिया सुचिता देवी के पति हैं. दूसरे स्थान पर वासुदेव सिंह रहे.
वहीं बीडीसी के लिए दुर्गावती कुमारी विजयी हुई हैं. मदगड़ी क पंचायत में प्रमिला देवी मुखिया पद पर निर्वाचित हुई हैं. वहीं दूसरे स्थान पर प्रेमी देवी रही. बड़गड़ प्रखंड के बड़गड़ पंचायत से बालदेव टोप्पो विजयी हुए. जबकि बीडीसी के पद के लिए मनोज साव सोनी विजयी हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola