संगठनात्मक चुनाव को लेकर सरगरमी तेज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Dec 2015 12:02 AM (IST)
विज्ञापन

संदर्भ : भाजपा का संगठनात्मक चुनाव गढ़वा : भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिले में पार्टी से जुड़े लोागें के बीच सरगर्मी तेज हो गयी है. जिलाध्यक्ष के पद को लेकर अभी से ही कार्यकर्ता लामबंदी देखे जा रहे हैं. जिलाध्यक्ष के रेस में आधा दर्जन से अधिक लोग इस बार टकटकी लगाये हुए […]
विज्ञापन
संदर्भ : भाजपा का संगठनात्मक चुनाव
गढ़वा : भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिले में पार्टी से जुड़े लोागें के बीच सरगर्मी तेज हो गयी है. जिलाध्यक्ष के पद को लेकर अभी से ही कार्यकर्ता लामबंदी देखे जा रहे हैं. जिलाध्यक्ष के रेस में आधा दर्जन से अधिक लोग इस बार टकटकी लगाये हुए हैं.
यद्यपि स्पष्ट तौर पर अभी तक किसी ने भी अपना नाम उल्लेखित नहीं किया है, लेकिन जिलाध्यक्ष के पद को लेकर अंदर ही अंदर आग सुलगनी शुरू हो चुकी है तथा इसको पाने के लिए अपनी भागीदारी को लेकर जिलाध्यक्ष की चाह रखने वाले लोगों द्वारा लगातार अलग-अलग स्थानों पर बैठक की जा रही है और लोगों को अपने पक्ष में करने की कवायद जारी है. उल्लेखनीय है कि पिछले दो बार से जिलाध्यक्ष के पद पर रघुराज पांडेय काबिज हैं.
पिछले चुनाव में भी काफी उम्मीदवार मैदान में थे. लेकिन अंत में रघुराज पांडेय को ही दुबारा अध्यक्ष बनाया गया. इस बार चूंकि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है, इसलिए इस कुर्सी का महत्व और भी बढ़ गया है. बहरहाल जिलाध्यक्ष के पद पर इस बार आसानी से किसी का काबिज होना आसान नहीं दिखता, बावजूद आधा दर्जन से अधिक दावेदार अपनी- अपनी जीत के प्रति आशावान दिखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




