ग्रामीण बैंक से 85 हजार की लूट

– सायरन, सीसीटीवी कैमरा खराब नगरऊंटारी (गढ़वा) : चार हथियारबंद अपराधियों ने पांच मिनट में वनांचल ग्रामीण बैंक की विलासपुर शाखा से 85,815 रुपये लूट लिये. बैंक एनएच 75 पर स्थित बैंक का सायरन एक माह से खराब है. सीसीटीवी कैमरा भी काम नहीं कर रहा है. डालटनगंज से आये तकनीशियन के मुताबिक इसका हार्ड […]
– सायरन, सीसीटीवी कैमरा खराब
नगरऊंटारी (गढ़वा) : चार हथियारबंद अपराधियों ने पांच मिनट में वनांचल ग्रामीण बैंक की विलासपुर शाखा से 85,815 रुपये लूट लिये. बैंक एनएच 75 पर स्थित बैंक का सायरन एक माह से खराब है. सीसीटीवी कैमरा भी काम नहीं कर रहा है. डालटनगंज से आये तकनीशियन के मुताबिक इसका हार्ड डिस्क खराब है. रिप्ले नहीं हो रहा है.
शाखा प्रबंधक को थप्पड़ मारा : घटना के समय बैंक में शाखा प्रबंधक जुवैल लकड़ा, कैशियर अभिषेक कुमार और चौकीदार अमित चौधरी (हलिवंता निवासी) के अलावे एक ग्राहक मौजूद था. लुटेरे दो बाइक से आये थे. उनकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी. सभी हेलमेट पहन कर ही बैंक में घुसे. शाखा प्रबंधक जुवैल लकड़ा को तीन-चार थप्पड़ मार उनके सीने से पिस्तौल सटा दिया.
रुपये के बारे में पूछा. पिस्तौल देख कर शाखा प्रबंधक ने कैशियर की ओर इशारा कर दिया. इसके बाद लुटेरों ने काउंटर के अंदर जाकर कैशियर के माथे पर पिस्तौल तान दिया तथा ड्रॉवर से सारे रुपये निकाल लिये. पांच मिनट में घटना को अंजाम देकर लुटेरे बाइक से दक्षिण की ओर निकल भागे.
एक ने ग्राहक का मुंह बंद किया
लूट के वक्त बैंक में मौजूद एक मात्र ग्राहक सोनडीहा ग्राम निवासी सुनील पासवान ने बताया : अचानक चार आदमी बैंक में घुसा. दो लोग हेलमेट पहने थे. दो लोग बैंक गेट पर पिस्तौल ताने खड़े हो गये.
एक लड़का हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया. कहा, हिलना मत. कैशियर के काउंटर से पैसा लूट कर सभी साथ निकल गये.
चौकीदार पर पिस्तौल तान दिया
बैंक में मौजूद चौकीदार ने बताया कि लुटेरे हेलमेट पहन कर ही बैंक में घुसे. एक ने हेलमेट उतार कर उस पर पिस्तौल तान दिया. कहा, हिलना मत. बोलना मत. दो लुटेरे अंदर घुसे और दो गेट पर पहरा देते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










