प्रत्येक दिन बदलेगा मतगणनाकर्मी का टेबल

Published at :17 Dec 2015 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
प्रत्येक दिन बदलेगा मतगणनाकर्मी का टेबल

गढ़वा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर बुधवार को मतगणना कार्य में लगनेवाले कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. कृषि उत्पादन बाजार समिति गढ़वा में प्रशिक्षण कोषांग प्रभारी डॉ सुभाष सिंह ने मतगणनाकर्मियों को प्रशिक्षण दिया. डॉ सिंह ने कहा कि पारदशी एवं निष्पक्ष मतगणना संपन्न कराने की जिम्मेवारी उनके ऊपर है. इसलिए प्रशिक्षण […]

विज्ञापन
गढ़वा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर बुधवार को मतगणना कार्य में लगनेवाले कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. कृषि उत्पादन बाजार समिति गढ़वा में प्रशिक्षण कोषांग प्रभारी डॉ सुभाष सिंह ने मतगणनाकर्मियों को प्रशिक्षण दिया.
डॉ सिंह ने कहा कि पारदशी एवं निष्पक्ष मतगणना संपन्न कराने की जिम्मेवारी उनके ऊपर है. इसलिए प्रशिक्षण की बारीकियों को ध्यान से जानना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर 19 दिसंबर को पहुंचने के बाद ही कर्मियों को यह बताया जायेगा कि वे किस प्रखंड के किस टेबल पर अपना योगदान देंगे. तीन दिनों तक चलनेवाले मतगणना में प्रत्येक दिन कर्मियों का टेबल बदल जायेगा.
उन्होंने कहा कि वैसे तो सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक मतगणना करनी है, लेकिन एक बार जो बॉक्स खुल जायेगा, बिना उसके सारे वोट गिने उस दिन की गणना समाप्त नहीं की जायेगी.
उन्होंने कहा कि सभी मतगणनाकर्मियों को पहचानपत्र जारी किया जायेगा. बिना पहचानपत्र के किसी कर्मी को हॉल के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा. इसके लिए उन्होंने सभी कर्मियों को अपना फोटो जमा करने को कहा.
उन्होंने कहा कि कर्मियों को मतगणनास्थल तक लाने-ले जाने के लिए बस की व्यवस्था की गयी है. साथ ही मतगणनाकमियों को गिनती के पूर्व ही अग्रिम राशि का भुगतान कर दिया जायेगा. इस मौके पर डॉ सिंह ने मतगणनाकर्मियों द्वारा रखे गये अन्य समस्याओं का भी सामाधान किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola