पंचायत सेवक पर गायब रहने का आरोप

Updated at :26 Nov 2013 4:53 AM
विज्ञापन
पंचायत सेवक पर गायब रहने का आरोप

मझिआंव (गढ़वा) : मझिआंव प्रखंड अंतर्गत तलसबरिया पंचायत के पंचायत सेवक लगातार एक माह से बिना सूचना के गायब हैं. इस संबंध में पंचायत की मुखिया मशरून निशां ने बीडीओ को लिखित देकर कहा है कि पंचायत सेवक एक महीना से न तो पंचायत सचिवालय आ रहे हैं व न ही प्रखंड कार्यालय. इस कारण […]

विज्ञापन

मझिआंव (गढ़वा) : मझिआंव प्रखंड अंतर्गत तलसबरिया पंचायत के पंचायत सेवक लगातार एक माह से बिना सूचना के गायब हैं. इस संबंध में पंचायत की मुखिया मशरून निशां ने बीडीओ को लिखित देकर कहा है कि पंचायत सेवक एक महीना से न तो पंचायत सचिवालय आ रहे हैं व न ही प्रखंड कार्यालय.

इस कारण मनरेगा सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहा है. पंचायत सेवक के नहीं रहने के कारण मनरेगा जॉब कार्डधारियों को न तो आधार कार्ड से जोड़ा जा सका है और न ही वृद्धापेंशन धारियों का खाता ही बैंक में खोला जा सका है.

मुखिया ने यह भी आरोप लगाया है कि सात साल से एक ही पंचायत में जमे पंचायत सेवक विजय मेहता काम के प्रति गैर जिम्मेवार हैं. उन्होंने पंचायत सेवक का स्थानांतरण दूसरे जगह करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola