ग...सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Published at :12 Dec 2015 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
ग...सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

ग…सड़क दुर्घटना में युवक की मौतनगरऊंटारी (गढ़वा). नगरऊंटारी-भवनाथपुर मार्ग पर तुलसीदामर के पास अज्ञात बोलेरो के धक्के से धनीमइरा ग्राम निवासी दीनानाथ पासवान के बीस वर्षीय पुत्र राजकुमार पासवान की मौत हो गयी. मृतक हीरो प्रो की नयी मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था. जब वह तुलसीदामर खदान के पास मोड़ पर पहुंचा, तो […]

विज्ञापन

ग…सड़क दुर्घटना में युवक की मौतनगरऊंटारी (गढ़वा). नगरऊंटारी-भवनाथपुर मार्ग पर तुलसीदामर के पास अज्ञात बोलेरो के धक्के से धनीमइरा ग्राम निवासी दीनानाथ पासवान के बीस वर्षीय पुत्र राजकुमार पासवान की मौत हो गयी. मृतक हीरो प्रो की नयी मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था. जब वह तुलसीदामर खदान के पास मोड़ पर पहुंचा, तो पीछे से तेज गति से जा रहे बोलेरो ने उसे धक्का मार दिया तथा भवनाथपुर की अोर भाग गया. खान में काम करनेवाले मजदूरों ने बताया कि बोलेरो की गति तेज होेन के कारण वे लोग उसका नंबर नहीं देख सके. गिरने से मृतक के कनपट्टी व आंक में चोटें आयी थीं. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया. गढ़वा पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस मामले में कांड अंकित कर मोटरसाइकिल को थाना में ले आयी है तथा मृतक को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है. मृतक के पास मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola