गढ़वा: पंचायत में खुशहाली लायेंगे : रामाशंकर

Published at :30 Nov 2015 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा: पंचायत में खुशहाली लायेंगे : रामाशंकर

गढ़वा: पंचायत में खुशहाली लायेंगे : रामाशंकर 30जीडब्ल्यूपीएच 1-ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क करते रामाशंकर पासवान मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव प्रखंड के खरसोता पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी रामाशंकर पासवान ने सोमवार को खरसोता एवं झीना गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. रामाशंकर पासवान को उनके समर्थक खुटहेरिया व पखनाहा […]

विज्ञापन

गढ़वा: पंचायत में खुशहाली लायेंगे : रामाशंकर 30जीडब्ल्यूपीएच 1-ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क करते रामाशंकर पासवान मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव प्रखंड के खरसोता पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी रामाशंकर पासवान ने सोमवार को खरसोता एवं झीना गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. रामाशंकर पासवान को उनके समर्थक खुटहेरिया व पखनाहा के ग्रामीणों द्वारा चुनाव प्रचार के लिए चंदा भी उपलब्ध कराया. इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि रामाशंकर पासवान पिछले 10 वर्ष से पंचायत की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं. इसलिए उन सभी लोगों ने चंदा इकट्ठा कर इन्हें मुखिया बनाने का संकल्प लिया है. इधर रामाशंकर ने बताया कि पूर्व के पंचायत प्रतिनिधियों ने जनता को छलने का काम किया है. पंचायत का विकास नहीं हो सका है. उनकी पहली प्राथमिकता 500 मी की दूरी पर एक कूप एवं बोरिंग कर पेयजल एवं सिंचाई योजना की समस्या से लोगों को निजात दिलाना है. पंचायत की खुशहाली के लिये वे हर संभव प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि पंचायत को खुशहाल बनाने के लिये ग्राम विकास समिति के माध्यम से पंचायत का सर्वांगीण विकास करेंगे. इस मौके पर सुरेंद्र चौधरी, मनोज चौधरी, उपेंद्र राम, तिरथ पासवान, प्रेमचंद प्रसाद, उपेंद्र यादव, मनदीप पासवान, रामस्वरूप मेहता आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola