वैश्यों के हक के लिए संघर्ष होगा

गढ़वा : वैश्य संघर्ष मोरचा के तत्वावधान में निकाला गया वैश्य क्रांति रथ का बुधवार को टंडवा (गढ़वा) में स्वागत किया गया. इस मौके पर मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि वैश्य समाज के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकार को लेकर 11 नवंबर को चंदवा से वैश्य क्रांति रथ निकाला गया है. […]
गढ़वा : वैश्य संघर्ष मोरचा के तत्वावधान में निकाला गया वैश्य क्रांति रथ का बुधवार को टंडवा (गढ़वा) में स्वागत किया गया. इस मौके पर मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि वैश्य समाज के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकार को लेकर 11 नवंबर को चंदवा से वैश्य क्रांति रथ निकाला गया है.
यह रथ गढ़वा, पलामू, लातेहार के विभिन्न प्रखंडों में जायेगा और लोगों को अपने उद्देश्य के बारे में बताया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसके अलावा मोरचा सात सूत्री मांग भी रखी है. जिसमें पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, वैश्य के सभी उपजातियों को ओबीसी में शामिल करने, वैश्य समाज पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने, राज्य में बोर्ड निगम में वैश्यों के लिए 40 प्रतिशत आरक्षण की मांग आदि शामिल है.
रथ के स्वागत करनेवालों में मोरचा के जिलाध्यक्ष राजमणि प्रसाद, गढ़वा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बबलू पटवा, उपाध्यक्ष पंचम सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष अनिता दत्त,गुरूदत्त, मनोज पटवा, उमेश कश्यप, दौलत सोनी, आदि का नाम शामिल है. जबकि रथ के साथ पहुंचनेवाले अतिथियों मेंभोला प्रसाद गुप्ता, शंकर प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, मुरली प्रसाद, इंदूभूषण, सूरज नंदन, बलदेव साव, अरूण साव, अवध बिहारी प्रसाद का नाम शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










