नगरऊंटारी के वंशीधर मंदिर में चोरी

नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रसिद्ध वंशीधर मंदिर में दानपेटी से 10,000 रुपये की चोरी हो गयी. रुपया बाबा वंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट का था. श्रद्धालुओं से प्राप्त दान की राशि बक्से में थी. दान की रशीद काटने की जवाबदेही ट्रस्टी राजेश प्रताप देव के द्वारा विनोद कुमार चौबे को दी गयी थी. वह निजी कार्य से […]
नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रसिद्ध वंशीधर मंदिर में दानपेटी से 10,000 रुपये की चोरी हो गयी. रुपया बाबा वंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट का था. श्रद्धालुओं से प्राप्त दान की राशि बक्से में थी. दान की रशीद काटने की जवाबदेही ट्रस्टी राजेश प्रताप देव के द्वारा विनोद कुमार चौबे को दी गयी थी.
वह निजी कार्य से 4 से 11 नवंबर तक बाहर गये थे. रशीद काटने का प्रभार संतोष पांडे को देकर गये थे, जबकि बक्से की चाबी साथ ले गये थे. 12 नवंबर को लौटने पर उन्होंने दानपेटी खोली, तो बक्से से दस हजार रुपये गायब थे. बक्से को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










