मुखिया पद के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में

Published at :30 Oct 2015 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया पद के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में

मुखिया पद के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में रमकं डा(गढ़वा): रमकंडा प्रखंड के सात पंचायतों में मुखिया पद के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें निवर्तमान मुखिया लीलावती देवी, अनिल बैठा, सुदीन राम, मुन्ना राम, लखन मांझी व बिगन बैठा का नाम भी शामिल है. इसी तरह रक्शी पंचायत के निवर्तमान मुखिया कपिलदेव सिंह […]

विज्ञापन

मुखिया पद के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में रमकं डा(गढ़वा): रमकंडा प्रखंड के सात पंचायतों में मुखिया पद के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें निवर्तमान मुखिया लीलावती देवी, अनिल बैठा, सुदीन राम, मुन्ना राम, लखन मांझी व बिगन बैठा का नाम भी शामिल है. इसी तरह रक्शी पंचायत के निवर्तमान मुखिया कपिलदेव सिंह की पत्नी अंजनी देवी, जनेश्वर सिंह की पत्नी पार्वती देवी, संजय यादव की पत्नी रामावती देवी, नथुनी यादव की पत्नी सोना देवी व विरेंद्र केसरी की पत्नी सुनीता देवी का नाम शामिल है. वहीं हरहे पंचायत से निवर्तमान मुखिया सुनीता देवी, शोभनाथ सिंह, रामवतार सिंह, श्रवण प्रसाद कमलापुरी, चंद्रेश्वर प्रसाद, सुदामा राम, भरदुल यादव व गिरजा पाल का नाम शामिल है. चेटे पंचायत से सुरेश कोरवा की पत्नी सोमरिया देवी, जिमेदार सिंह की पत्नी सुगिया, कुंवर मुंडा की पत्नी गंगोत्री हेंब्रम व संतोष परहिया की पत्नी सिलवा देवी का नाम शामिल है. वहीं उदयपुर पंचायत से विजय कुमार पासवान, लाल मोहन पासवान, शेख मोहम्मद शहजाद, कमलेश उरांव, आनंद सिंह, राजकिशोर यादव, मनीष कुमार गुप्ता, भुखी भुईंया, लालधारी लकड़ा व प्रकाश यादव का नाम शामिल है. वहीं विराजपुर पंचायत से बिगन सिंह, विजय प्रकाश कुजूर, जेरोम लकड़ा की पत्नी सबिता कुजूर, हृदयानंद मिंज, निवर्तमान मुखिया सुषमा लकड़ा के पति देनवा लकड़ा, जगजीवन उरांव, जोहन लकड़ा की पत्नी प्रेमी लकड़ा, बलिगढ़ पंचायत से नर्वदेश्वर यादव की पत्नी मीरा यादव, अनिल कुमार की पत्नी बाला देवी, विनोद प्रसाद की पत्नी अनिता देवी, प्रमोद साव की पत्नी प्रतिमा कुमारी, नंदलाल राम की पत्नी सूरजी देवी व संत कुमार यादव की पत्नी दुर्गावती देवी का नाम शामिल है. वहीं प्रखंड के 89 वार्ड के लिये 189 वार्ड पार्षद चुनाव मैदान में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola