96 लोगों को राशन कार्ड मिला

96 लोगों को राशन कार्ड मिला गढ़वा. गढ़वा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 एवं 15 में राशन कार्ड का वितरण किया गया. इसकी शुरुआत विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी एवं वार्ड पार्षद ममता कुमारी ने किया. इस मौके पर संतोष केसरी ने बताया कि गुरुवार को वार्ड नंबर 11 में 50 एवं वार्ड नंबर 15 […]
96 लोगों को राशन कार्ड मिला गढ़वा. गढ़वा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 एवं 15 में राशन कार्ड का वितरण किया गया. इसकी शुरुआत विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी एवं वार्ड पार्षद ममता कुमारी ने किया. इस मौके पर संतोष केसरी ने बताया कि गुरुवार को वार्ड नंबर 11 में 50 एवं वार्ड नंबर 15 में 46 लोगों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया गया. अन्य वार्डों में भी राशन कार्ड वितरण का कार्य जारी है. इस मौके पर वार्ड छह के पार्षद अमरदीप बैठा, वार्ड आठ के प्रतिनिधि अखिलेश तिवारी, भोलाजी, अंतुजी, इस्लाम कुरैशी, मोतीचंद निराला, कर्मचारी अंजना केसरी सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










