ज्ञान यज्ञ दो नवंबर से

Published at :29 Oct 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
ज्ञान यज्ञ दो नवंबर से

ज्ञान यज्ञ दो नवंबर से गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के लगमा देवी मंदिर के प्रांगण में मंगलमय सप्ताह यज्ञ सह संगीतमय श्रीमदभागवत कथा अमृत वर्षा ज्ञान यज्ञ दो नवंबर से प्रारंभ किया जायेगा. इसके उदघाटन में पलामू प्रमंडल 22 संस्थानों से कई विद्वान उपस्थित होंगे.आयोजन को सफल बनाने के लिये समिति के पदाधिकारी दिन-रात मेहनत कर […]

विज्ञापन

ज्ञान यज्ञ दो नवंबर से गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के लगमा देवी मंदिर के प्रांगण में मंगलमय सप्ताह यज्ञ सह संगीतमय श्रीमदभागवत कथा अमृत वर्षा ज्ञान यज्ञ दो नवंबर से प्रारंभ किया जायेगा. इसके उदघाटन में पलामू प्रमंडल 22 संस्थानों से कई विद्वान उपस्थित होंगे.आयोजन को सफल बनाने के लिये समिति के पदाधिकारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. आयोजन समिति के संयोजक द्वारिका नाथ पांडेय ने बताया कि दो नवंबर को संध्या कथा एवं कला मंच का आयोजन किया जायेगा. जिसमें वाराणसी से पौराणिक बाबा, ज्योतिषाचार्य, चिकित्सक , राजनीतिज्ञ, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी, न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित होंगे. कथा की प्रस्तुति बालस्वामी अवधेंद्र प्रपन्नाचार्यजी के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola