डायन-बिसाही में वृद्ध महिला की पीट कर हत्या

Published at :29 Oct 2015 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
डायन-बिसाही में वृद्ध महिला की पीट कर हत्या

डायन-बिसाही में वृद्ध महिला की पीट कर हत्या भंडरिया(गढ़वा). भंडरिया थाना क्षेत्र के करचाली गांव निवासी शेशु कच्छप (60वर्ष) की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गयी. मृतका के पुत्र फिल्टुश कच्छप ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही विलियम पन्ना व नीलांबर मिंज पर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए हत्या की […]

विज्ञापन

डायन-बिसाही में वृद्ध महिला की पीट कर हत्या भंडरिया(गढ़वा). भंडरिया थाना क्षेत्र के करचाली गांव निवासी शेशु कच्छप (60वर्ष) की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गयी. मृतका के पुत्र फिल्टुश कच्छप ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही विलियम पन्ना व नीलांबर मिंज पर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसकी जानकारी देते हुए भंडरिया थाना के एसआई मंगल मुर्मू ने बताया कि विगत 26 अक्टूबर को करचाली के विलियम पन्ना व नीलांबर मिंज ने मृतका शेशु कच्छप को उसके घर से उठा कर कुछ दूर ले जाकर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुये लाठी-डंडे से जमकर पिटायी कर दी थी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. साथ ही दोनों आरोपियों ने उसके परिजन को धमकी देते हुए थाने में इसकी शिकायत नहीं करने की चेतावनी दी थी. घायलवस्था में उसके परिजनों के द्वारा गांव के ही झोलाछाप चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा था. इसी दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गयी. गुरुवार को उसके पुत्र ने थाने को सूचना देकर प्राथमिकी दर्ज करायी. सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है. इधर पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola